अवैध अंग्रेजी शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है रुद्रप्रयाग पुलिस, अगस्त्यमुनि में अवैध शराब का बोलबाला–
अगस्त्यमुनि: थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वैगनार कार से नौ पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। अवैध शराब को परिवहन करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों करण सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी सिलवाड़ी बांगर, और शूरवीर, ग्राम घंघासू, पोस्ट बक्सीर, बसुकेदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की और से अवैध अंग्रेजी शराब मैक्डॉवल विस्की की पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतानंद पोखरियाल, एसआई ललित मोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह और चालक संतोष सिंह मौजूद रहे।


