चमोली। आगामी माह 20 सितंबर को गोपेश्वर में मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जीटीवी स्टॉर दीपशिखा लुंगानी भी प्रतिभाग करेंगी। यह कार्यक्रम सीमांत चमोली जनपद में पहली बार आयोजित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कामकाजी महिलाओं और छात्राओं का भी सम्मलित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू कार्यों में व्यस्त महिलाओं व युवतियों को मंच प्रदान करना है। इसी वर्ष मिसेज गढ़वाल रही प्रिंस हाउसिंग समिति की अध्यक्ष नीलम ढौंडियाल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नीलम ढौंडियाल ने कहा कि पहाड़ के सामाजिक और सांस्कृतिक तानेबाने से कोई छेड़छाड़ न करते हुए पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक परिधानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को ऑडिशन होगा और अक्टूबर पहले सप्ताह में ग्रांट फिनाले कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम के सफल संचालन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम को लेकर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
गोपेश्वर में मचेगी टीवी स्टार की धूम, मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड कार्यक्रम होगा आयोजित-
by laxmi Purohit | Aug 18, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
