चमोली: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर छूटा करंट, 16 लोगों की मौत, दो को हेली रेस्क्यू किया–

by | Jul 19, 2023 | चमोली, दुर्घटना, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली बाजार में अलकनंदा किनारे हुआ हादसा, चारों ओर अफरा-तफरी, सीएम धामी भी पहुंच रहे गोपेश्वर–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में बढ़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से 16 लोगों की जान चले गई है। जल संस्थान के जेई समेत दो लोगों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋ​षिकेश भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से चमोली बाजार से लेकर गोपेश्वर तक अफरा तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बीती रात को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट लगने से एक कर्मी की मौत हो गई थी। उसके बाद प्लांट से एक फेज पर बिजली गुल हो गई थी। बुधवार को घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी मौके पर गए थे।

इस घटना से बेखबर बिजली विभाग के कर्मियों ने बुधवार को सुबह जैसे ही बिजली खोली तो एक के बाद एक करंट पर चिपक गया, कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई, अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा कुंछ लोगों ने अलकनंदा में छलांग मारी, लेकिन इसकी कोई पु​ष्टि नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी गोपेश्वर पहुंच रहे हैं।

नाम पता मृतक-
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली
2- होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।
5-सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष
7- देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष
नाम पता घायल
1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष
2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35
3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42
4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41
5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली
6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27
7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34
8- पी0आर0डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष
9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष
10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!