चमोली करंट हादसा: क्षणभर में बिखर गया सुदामा का परिवार, दुखों का पहाड़ टूटा–

by | Jul 20, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

एक परिवार ने खोए अपने पांच सदस्य, ​एम्स में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा सुशील–

गोपेश्वर: हरमनी गांव के सुदामा लाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुदामा ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को इस हादसे में खो दिया है। सुदामा लाल राजकीय इंटर कॉलेज हरमनी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बुधवार को चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर हुए बिजली करंट के तांडव के बाद 16 लोग अकाल मौत का ​शिकार हो गए। इनमें सुदामा लाल के परिवार के पांच सदस्य थे। सुदामा का छोटा बेटा 22 साल का प्रमोद कुमार मौके पर ही मर गया था। मंझला बेटा सुशील कुमार हादसे में घायल हुआ है और ऋ​षिकेश एम्स में भर्ती है। सुदामा की बेटी के पति की भी हादसे में मौत हो गई है। सुदामा का भाई महेंद्र लाल व दो भतीजे गणेश व दीपक भी हादसे में अपनी जान गंवा बैठे हैं।

सुदामा का बड़ा बेटा प्रदीप कुमार सेना में तैनात है। सुदामा राजकीय इंटर कॉलेज खैनुरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस बर्त्वाल, ​शिक्षक सतेंद्र त्रिपाठी, विनोद कुमार, प्रकाश डिमरी, तारेंद्र कनवासी और संतोष कांडपाल ने सुदामा लाल का ढांढस बंधाया।

​शिक्षकों ने बताया कि सुदामा का भरापूरा परिवार बिखर गया है। सुदामा लाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इधर, पाडुली गांव के विपिन के पिता होमगार्ड में तैनात थे। वह ड्यूटी पर चमोली में हुए हादसे में जांच के सिलसिले में पुलिस के साथ गए हुए थे। पिता से चाबी लेने के लिए विपिन मौके पर गए। इसी दौरान वहां करंट फैल गया और पिता पुत्र दोनों मौत के मुंह में चले गए।

चमोली में हुए दिल दहलाने वाले हादसे ने कई परिवारों को दोहरे जख्म दे दिए हैं। पाडुली गोपेश्वर निवासी सोबत लाल होमगार्ड में तैनात थे। बुधवार को जब एसटीपी में एक युवक के करंट से मरने की सूचना मिली तो वह ड्यूटी पर अन्य कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। इसी दौरान गोपेश्वर से उनका बेटा विपिन (26) पिता से चाबी लेने के लिए चमोली गया। उसे क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। विपिन प्लांट में पहुंचा ही था तभी हादसा हो गया। फिर न बेटा लौटा और न पिता। घर में पिता पुत्र की मौत से मातम पसरा हुआ है। परिजन बदहवास पड़े हैं।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!