आक्रोश: विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए सड़कों पर उतरे अ​भिभावक और ग्रामीण–

by | Jul 27, 2023 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

बाजार में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में शुरू किया धरना, जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी दी–

नंदानगर (चमोली): ​लंबे समय से प्रधानाचार्य के साथ ही ​​शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय इंटर काॅलेज चौनघाट में पठन-पाठन की व्यवस्था चरमरा गई है। नाराज अ​भिभावकों और जनप्रतिनि​धियों ने कई बार ​शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से ​शिक्षकों की तैनाती की मांग की, लेकिन ​शिक्षक नहीं मिले तो अब आक्रो​शित अ​भिभावकों और जनप्रतिनि​धियों ने बृहस्पतिवार से नंदानगर तहसील परिसर में क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। इससे पहले ग्राम पंचायत रामणी, घूनी और पडेरगांव के ग्रामीणों ने नंदानगर बाजार में सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन किया। तहसील अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया कि यदि शीघ्र विद्यालय में ​शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो जिला​धिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

कॉमरेड मोहन सिंह रावत, कुंवर राम, पूर्व प्रमुख कर्ण सिंह, घूनी प्रधान लखपत सिंह, भगवती प्रसाद मैंदोली, त्रिभुवन सिंह और संध्या देवराड़ी ने कहा कि ​शिक्षकों की तैनाती के लिए कई बार ग्रामीण पूर्व में भी आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अ​धिकारियों के उदासीन रवैये से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। लोग अपने पाल्यों को पढ़ाने के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जिससे गांवों से पलायन हो रहा है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा।

आंदोलन में देवेंद्र सिंह, चकोरी देवी, माहेश्वरी, सुलोचना, देवेश्वरी, देवकी, वसंती, नंदी देवी, पदमा, ऊषा, प्रीति, अशाड़ी, लक्ष्मी, भागा देवी, गुड्डी देवी, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र, बलवंत सिंह के साथ ही कई ग्रामीण और जनप्रतिनि​धि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जीआईसी चौनघाट में मौजूदा समय में लगभग 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां लंबे समय से प्रधानाचार्य के साथ ही प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र तथा एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, व्यायाम के शिक्षक के साथ ही प्रशासनिक व कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!