चमोली: राष्ट्रीय ​शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम–

by | Jul 28, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में आयोजित हुई प्रेस वार्ता, वि​भिन्न जानकारियां की गई साझा–

गोपेश्वर: केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के प्रधानाचार्य अजय घिल्डियाल ने कहा कि देश में कुल 1250 तथा विदेश में स्थित तीन केंद्रीय विद्यालय जिनमें 14 लाख से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। सभी केंद्रीय विद्यालय छात्रों की अद्वितीय क्षमताओं को सामने लाने, रटने के बजाय आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अक्षरश: पालन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कक्षा 1 में प्रवेश आयु में बदलाव किया गया है, बाल वाटिका की स्थापना , मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता(FLN) ,निपुण, विद्या प्रवेश, विद्यांजलि, पीएम ई-विद्या, फाउंडेशन स्टेज के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा तथा कौशल विकास व जादुई पिटारा एवं खिलौना आधारित शिक्षण विधि के माध्यम से पठन-पाठन को छात्रों के लिए और अधिक आकर्षक तथा रोचक बना दिया गया है ।

हितधारक के रूप में अभिभावकगण को भी शिक्षण-प्रक्रिया में शामिल किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन मे शिक्षकों को इस शिक्षा नीति के अनुरूप समय-समय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल ‘क्या तीन वर्ष के बच्चों के लिए अलग से शिक्षकों की व्यवस्था होगी ? के जवाब में श्री घिल्डियाल ने बताया कि निश्चय ही ईसई (एर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन प्रोग्राम) योग्यताधारी शिक्षक ही बालवाटिका में पढ़ाने के योग्य होंगे।

पीस पब्लिक स्कूल की उपप्राचार्या श्रीमती शशि देवली ने पीस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में नयी शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा है, जिसमें रटने पर नहीं बल्कि सीखने पर ज़ोर रहता है। साथ ही उन्होंने बताया कि वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत कम्प्यूटर शिक्षा की शुरुआत कक्षा एक से ही हो जाती है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से श्री विजय प्रकाश ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व धन्यवाद-ज्ञापन हिंदी शिक्षक घनश्याम द्वारा किया गया। साथ ही आज केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!