​​शिक्षा जगत: आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नए प्रधानाचार्य की हुई तैनाती–

by | Jul 31, 2023 | शिक्षा | 0 comments

संस्थापक चंद्रशेखर भट्ट ने सौंपा नियु​क्ति पत्र, अभी तक नंदानगर में दे रहे थे सेवाएं–

गोपेश्वर: गोपीनाथ मंदिर के पवित्र प्रांगण के समीप ​स्थित आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर में नए प्रधानाचार्य की तैनाती हो गई है। आदर्श विद्या मंदिर नंदानगर से स्थानांतरित होकर आए प्रधानाचार्य कमल सिंह रावत गोपेश्वर आदर्श विद्या मंदिर में वरिष्ठ प्रधानाचार्य का मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। आदर्श विद्या मंदिर में वर्तमान में 250 से अ​धिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हर साल आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराते आए हैं।

नवनियुक्त प्रधानाचार्य पर विद्यालय में ​शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने और विद्यालय अनुशासन को बेहतर बनाए रखने की चुनौति रहेगी। प्रधानाचार्य कमल सिंह रावत ने बताया कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन के साथ ही विद्यालय में कंप्यूटर ​शिक्षा व रचनात्मक गतिवि​धियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बता दें कि आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर की स्थापना 1984 में हुई थी। विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य स्वर्गीय ठाकुर लखपत सिंह नेगी रहे। संस्थापक चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर के अधीन कर्णप्रयाग, जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर और कोठियालसैंण के विद्यालय हैं। आदर्श विद्या मंदिर में पूर्व से ही पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाता है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!