चमोली: नौ पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर के साथ थाना टीम ने एक व्य​​क्ति को किया गिरफ्तार–

by | Aug 1, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने शराब ले जा रहे वाहन को भी किया सीज, मुखबिर की सूचना पर हुई चेकिंग के बाद की पुलिस ने कार्रवाई–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जनपद में सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/नशे का अवैध व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में 31 जुलाई को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मण्डल रोड गैस गोदाम के पास से वाहन संख्या UK-11B 0817 ब्रेजा कार में अभियुक्त प्रकाश सिंह, निवासी विजय मिष्ठान भण्डार नन्दप्रयाग, जनपद चमोली से कुल नौ पेटी अंग्रेजी अवैध शराब (चार पेटी रॉयल स्टैग, 48 अद्दे रॉयल स्टैग सुपीरियर, 48 अद्दे जैक एंड जिल, 96 पव्वे जैक एंड जिल) व दो पेटी बटवाइज़र बीयर) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोपेश्वर पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज़ किया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौहान, उपनिरीक्षक सुमित बंदूनी, हेड कांस्टेबल गिरीश सती, कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती, संजय पाल, होमगार्ड जगदीश मौजूद रहे। गोपेश्वर थाना पुलिस की ओर से अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस गोपेश्वर और चमोली बाजार में अवैध रुप से दुकानों में बेची जा रही शराब पर भी कार्रवाई करने के मूड़ में है। गोपेश्वर में ही कई लोगों द्वारा आम दुकानों में भी शराब की बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोपेश्वर मंदिर मार्ग पर ​स्थित ज्वैलर्सों को दुकानों में ही शराब उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस इस ओर भी सर्च अ​भियान में जुटी है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!