चमोली: भूधंसाव और भूस्खलन से कई गांवों को बना खतरा, खेत-खलियानों को हो रहा नुकसान–

by | Aug 2, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

भारी बारिश से सड़क से लेकर गांव, स्कूल तक पहुंचा खतरा, लोग हो रहे परेशान–

गोपेश्वर: निजमुला घाटी के ब्यारा गांव को भूधंसाव से खतरा बढ़ गया है। छह आवासीय भवनों में दरारें पड़ गई हैं। खेतों के बीचोंबीच भी दरारें पड़ी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला के निर्माणाधीन भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिरही-निजमुला सड़क के ब्यारा बाजार में नाली निर्माण और शीघ्र भूधंसाव की रोकथाम के उपाय करने की मांग उठाई है।

ब्यारा गांव में 125 परिवार निवास करते हैं। इन दिनों हो रही भारी बारिश से निजमुला सड़क के निचले क्षेत्र में स्थित निजमुला इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण धर्म सिंह कठैत, दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, कुंदन सिंह और देवेंद्र सिंह के आवासीय भवनों में दरारें आ गई हैं। जबकि रणजीत सिंह नेगी, उमेद सिंह और बाग सिंह के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। प्रभावित क्षेत्र में मिनी सहकारी बैंक भी स्थित है। यहां तक भी भूधंसाव पहुंच गया है। जीआईसी निजमुला के पुराने भवनों के पीछे भी भूस्खलन शुरू हो गया है। विद्यालय में अध्ययनरत करीब 200 छात्र-छात्राओं को भी खतरा बना हुआ है।

ब्यारा के ग्राम प्रधान बृजलाल, ईराणी प्रधान मोहन नेगी, पीटीए अध्यक्ष भगत सिंह फरस्वाण, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शीघ्र भूधंसाव के ट्रीटमेंट और सड़क डामरीकरण व नाली निर्माण का कार्य किया जाए। घाटी के ही गाड़ी गांव के पास टिटरी तोक में भूस्खलन से ग्रामीणों की कृषि भूमि तबाह हो रही है। गांव के मातबर सिंह, डबल सिंह, मुर्खुल्या सिंह, अमर सिंह गड़िया के कई खेत भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। वन पंचायत के सरपंच तारेंद्र सिंह गड़िया ने बताया कि भूस्खलन से गांव की कई नाली भूमि तबाह हो चुकी है। अन्य खेत भी खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों की खेती बचाई जा सके।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!