रुद्रनाथ मंदिर के समीप पहाड़ी पर हुआ भूस्खलन, धर्मशाला हुई क्षतिग्रस्त–

by | Aug 7, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

ढाबे को भी हुआ नुकसान, भारी बारिश के दौरान मध्य रात्रि को हुआ भूस्खलन, चार तीर्थयात्रियों ने भागकर बचाई जान–
गोपेश्वर: रुद्रनाथ मंदिर के पास भूस्खलन होने से एक धर्मशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। यह धर्मशाला पंडित हरीश भट्ट की थी। साथ ही यहां ​स्थित डुमक गांव के भरत सिंह सनवाल का ढाबा भी टूट गया है।

हरीश भट्ट ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि को रुद्रनाथ क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और मलबा व बोल्डर धर्मशाले के पीछे आ गए। अनहोनी होने की आशंका पर वहां रह रहे ऋ​षिकेश के चार तीर्थयात्रियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि धर्मशाला क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। इसे दिखवाया जाएगा। वहीं, पुल बहने से लुदाऊं और स्यूंण गांव के 85 परिवारों की आवाजाही ठप पड़ गई है। बीते शनिवार रात को हुई भारी बारिश के बाद ल़ुदाऊं गदेरा उफान पर आ गया। जिससे यहां स्थित लकड़ी की पैदल पुलिया बह गई। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है। सोमवार को क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य में लगी जेसीबी मशीन से कुछ ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर आवाजाही की।

स्यूंण गांव के युवक मंगल दल अध्यक्ष अरुण राणा ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में लुदाऊं गदेरे पर निर्मित स्टील गार्डर पुल बह गया था। तब प्रशासन की ओर से यहां अस्थाई पुल का निर्माण किया गया। लेकिन गदेरे का जलस्तर बढ़ने से पुल बह गया है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!