तत्काल शुरू हो हल्दापानी में भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंटः जुगरान

by | Aug 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर के हल्दापानी क्षेत्र के निचले हिस्से से लगातार भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रभावित परिवार एक-एक कर अपने आवासों को छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि भूस्खलन को लेकर सरकार और प्रशासन की लापरवाही  यहां निवास कर रहे लोगों की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यहां भूस्खलन के बढ़ने से अब किरायेदारों के बाद भवन स्वामी भी भवनों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पूर्व में स्थानीय निवासियों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भूस्खलन क्षेत्र के सुधारीकरण की मांग पर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक की ओर से 2 करोड़ की लागत से सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने के दावे किए गए थे। लेकिन प्रशासन और विधायक के दावे के एक माह बाद भी यहां सुधारीकरण कार्य तो दूर जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था नहीं कि जा सकी है। जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ितों की समस्या और पीड़ा को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल भूस्खलन जोन के सुधारीकरण कार्य शुरू करवाया जाना चाहिए। यदि सरकार और प्रशासन की ओर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं कि जाती तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाध्य होकर आपदा प्रभावितों के साथ सड़क पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि हल्दापानी क्षेत्र में बारिश होते ही लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!