वीर शहीदों को नमन: लासी गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में स्थापित की स्मारक पट्टिका–

अमृत सरोवर में झंडारोहण कर अमृत वाटिका की स्थापित, वीर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित–

गोपेश्वर: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दशोली विकास खंड के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत लासी, गाड़ी, निजमूला, देवर कंडेरी, सैकोट, घुड़साल, मासौं, खल्ला मंडल गांव में स्मारक पटि्टका स्थापित की गई। लासी गांव के अमृत सरोवर विनायकसैण में झंडारोहण के साथ अमृत वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

वीरों का वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह कुंवर, पाटल सिंह फरस्वाण, कैप्टन पुष्कर सिंह रावत, भरत सिंह कुंवर, राजपाल कुंवर, नारायण सिंह फरस्वाण, आजाद हिंद फौज में शामिल रहे स्व. गजे सिंह के बेटे महिपाल सिंह और सूबेदार राजेंद्र फरस्वाण को ग्राम प्रधान नयन सिंह कुंवर ने शॉट भेंटकर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान महिला मंगल दल की अध्यक्ष विनीता देवी, अनसूया कुंवर आदि मौजूद रहे। गाड़ी गांव में बसुधा वन्दन कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें पौधों का रोपण किया गया। अन्य गांवों में भी कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी देवी, सरपंच तारेंद्र सिंह गड़िया, रघुवीर सिंह, मुर्खल्या सिंह, भरत सिंह, दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, आनन्द सिंह, करण सिंह, भूपाल सिह, हरेद्र सिंह, भीम सिंह, प्रदीप, रविंद्र, अशोक, कमला देवी, शकुंतला देवी, जमुना देवी, प्यूली देवी, कौशल्या देवी, ममता देवी, हेमंती देवी सहित बड़ी संख्या में महिला व युवक मंगलदल के महिला व युवा मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!