जय हिंद: चमोली जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण, वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए–

गैरसैंण: चमोली जनपद में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साक मनाया गया। प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधानसभा भराडीसैंण में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। एक अमृत वाटिका बनाई जा रही है, जिसमें 75 फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। पूरी ग्राम सभा उसकी देखरेख करेगी।

शहीदों की याद में प्रत्येक ग्राम सभा में शिला फलकम का निर्माण किया जा रहा है। शहीदों के आंगन की मिटी को अमृत वाटिका दिल्ली में ले जा जाया जाएगा। विधानसभा इंचार्ज हेम पंत ने प्रभारी मंत्री का शॉल औढाकर स्वागत किया।

गैरसैंण में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख श​शि सौरियाल, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव राजेन्द्र चौधरी, विकास स्वामी सहित समस्त विभागीय अधिकारी,स्कूली बच्चे एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे। गोपेश्वर में​ वि​भिन्न ​शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने प्रभात फेरी​ निकाल कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देश भ​क्ति गीतों के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, गौचर सहित ​ विभिन्न जगहों पर भी स्वतंत्रता दिवास धूमधाम से मनाया गया।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!