चमोली: दंपूधार में ध्वजारोहण को नहीं पहुंच पाए मुख्य अति​थि डॉ. यूएस रावत, कौड़िया में मनाया देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर अवरुद्ध होने के कारण कई गणमान्य अ​धिकारीगण नहीं पहुंच पाए नीती घाटी–

चमोली: नीती घाटी के दंपूधार में प्रतिवर्ष एतिहासिक स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस एतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व कुलपति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल, श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के साथ ही नीती-माणा घाटी कल्याण समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ. यूएस रावत और विद्युत विभाग के मुख्य अ​भियंता डीएस खाती, मोहन सिंह राणा, तेजवीर कंडेरी के साथ ही कई गणमान्य लोग बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर अवरुद्ध होने के कारण नीती घाटी के दंपूधार में नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने कोड़िया में ही स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डॉ. यूएस रावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का आज पूरे देश में माहौल रहा।

नीती घाटी के दंपूधार में भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार मनाया जाता है। हम भी इस एतिहासिक पलों के साक्षी बनने के लिए जा रहे थे, लेकिन बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बंद होने से नहीं जा पाए हैं। उन्होंने नीती और माणा घाटी के लाेगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!