आस्था: गोपीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक माह का रुद्रमहाभिषेक यज्ञ हुआ सम्पन्न–

by | Aug 17, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

उज्जैन, काशी विश्वनाथ और हक-हकूधारी आचार्य ब्राह्मणों ने दी यज्ञकुंड में लाखों मंत्रो की आहुतियां–

गोपेश्वर: प्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर में एक माह तक आयोजित रुद्रमहाभिषेक संक्रांति को रुद्रमहायज्ञ के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गया है। यज्ञ में उज्जैन और काशी विश्वनाथ से आये विद्वान पंडितों ने लाखों मंत्रो का वाचन कर यज्ञ सम्पन्न कराया। बम भोला भक्त मंडली की ओर से सावन माह के संपूर्ण माह में आयोजित रुद्रमहाभिषेक गोपीनाथ मंदिर परिसर में आरंभ हुआ।

भव्य दैविक कार्य के इस अनुष्ठान में गोपीनाथ मंदिर से जुड़े 64 गांवों के ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम देवताओं की छड़ी, ग्राम देवी देवताओं के प्रतीकों, पश्वाओं के साथ प्रतिभाग किया और रुद्रमहाभिषेक किया। गोपेश्वर नगर के सभी वार्डों के शिव भक्तों ने समूहों में आकर रुद्रमहाभिषेक किया। पिछले कई दशक के बाद गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में एक माह का रुद्रमहाभिषेक का आयोजन हुआ ।

इससे पहले 7 दिनों का रुद्रमहाभिषेक भी महाकाल बाबा की प्रेरणा से गोपेश्वर मंदिर आयोजित किया गया। रुद्रमहाभिषेक के साथ साथ निरंतर एक माह का विशाल भंडारा भी गोपीनाथ मंदिर के निकट रामलीला मैदान में आयोजित किया गया । जिसमें हजारों लोगों ने अन्न प्रसाद ग्रहण किया।
गोपीनाथ मंदिर में रुद्रमहा​भिषेक यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में प्रतिभाग कर अपने परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगी।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!