आस्था: मां नंदा की कैलाश विदाई पर रो पड़ी ध्या​णियां, संजोकर रखीं यादें, भक्तों ने देखा मां नंदा का चमत्कार–

by | Aug 25, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कैलाश विदाई के साथ क्वीली गांव में नंदा पातबीड़ा महोत्सव का हुआ समापन–

चोपड़ा: नौ दिवसीय पातबीड़ा महोत्सव 2023 मां नंदा की कैलाश विदाई के साथ संपन्न हो गया है। दूर दराज से पहुंची ध्या​णियों और नंदा भक्तों ने मां नंदा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की कुशलता का आशीर्वाद लिया। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजन स्थल में भारी संख्या में भक्त उमड़े। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट होने के बावजूद भी मां नंदा के पातबीड़ा में बारिश ने कोई खलल पैदा नहीं की और ना ही गांव-गांव से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हुई। महोत्सव के निर्विघ्न संपन्न होने पर महोत्सव आयोजन समिति ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 17 अगस्त से महोत्सव का शुभारंभ हुआ था।

‌अनुष्ठान के अंतिम दिवस डाली कौथिग के दिन पूरे रुद्रप्रयाग जनपद से श्रद्धाल भारी संख्या में क्वीली के नंदा देवी मंदिर पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार को गांव के नजदीकी सेड़मा तोक से डाली कोथिग के लिए विशाल चीड़ के वृक्ष को क्षेत्र वासियों के सहयोग से मंदिर तक पहुंचाया गया। आयोजन समिति के द्वारा जिस स्थान से चीड़ के वृक्ष को धार्मिक मान्यताओं के मध्येनजर इस कौथिग के लिए लाया गया उसके स्थान पर पर्यावरण संरक्षण के मध्येनजर लगभग पांच फलदार वृक्षों को रोपा गया। भारी बारिश भी नंदा भक्तों के हौसले को नहीं डगमगा पायी। देवी के दिव्य वृक्ष को जंगल से मंदिर तक लाने के लिए पूरे क्षेत्र से लगभग पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी भक्तों हेतु आयोजन समिति की तरफ से भंडारा भी आयोजित किया गया।

ख़ाली कौथिग के दिन सुबह सवेरे ही तीनों गांव के ग्रामीणों और पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा भेंट किए गए फलों और श्रृंगार सामग्री से पूरे वृक्ष का श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दिव्य वृक्ष को राशियों की सहायता से खड़ा किया गया। भगवती नंदा के पश्वा पर देवी अवतरित हुई और लगभग 80 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर अपने पूरे मायके क्षेत्र के दर्शन किए एवं अपने मैतियों को सुख संपन्नता और कुशलता का आशीर्वाद दिया। हजारों धियाणियों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवती नंदा के कैलाश विदाई का यह माहौल और गांव की बुजुर्ग रामचन्द्रजी देवी, श्री देवी ब्यासा देवी, सरोज पुरोहित के करूणामयी नन्दा जागरों से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। भावुकता से भरा हुआ यह मेला विशेष कर धियाणियों को समर्पित है। मेले में दूर-दूर से पहुंची हुई और बुजुर्ग धियाणियों एक दूसरे के गले लग कर खुद मिटाते हुए दिखे।

मीडिया प्रभारी पंकज पुरोहित ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक लगभग दस हजार लोग इस पल की साक्षी बने। श्रद्धालुओं के लिए कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरि जी महाराज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद पुरोहित द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को निर्विघ्न रूप से संपन्न करने हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, जल संस्थान रुद्रप्रयाग, बिजली विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, नगर पंचायत तिलवाड़ा, नगर पंचायत अगस्तमुनि,नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित सभी सहयोग कर रहे विभागों, ग्राम वासियों एवं संपूर्ण क्षेत्र वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सत्रह वर्षों बाद आयोजित हुई पातबीड़ा में इस बार बहुत जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस प्रकार धियाणी मिलन का यह धार्मिक उत्सव सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, समिति उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!