रुद्रप्रयाग के गौंडार से चमोली के भ्यूंडार तक आयोजित होगा जन जागरण अभियान–

by | Aug 25, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

वन क्षेत्र से लगे गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया विरोध, पूर्व विधायक मनोज रावत ने संभाला मोर्चा–

गोपेश्वर: सीमांत चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में वन क्षेत्र के समीप के गांवों के हक-हकूकधारियों ने वन विभाग के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने रुद्रप्रयाग जनपद के गौंडार गांव से चमोली के भ्यूंडार गांव तक जन जागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रभावित ग्रामीणों ने केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में दोनों जनपदों के जिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपने के बाद यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड का हर क्षेत्र आपसा से त्रस्त है। वहीं, उत्तराखंड सरकार उच्च न्यायालय की आड़ लेकर देवभूमि के मूल निवासियों को उजाड़ने की साजिश कर रही है। बुग्यालों से लेकर गांव व कस्बा क्षेत्र में बसे हक-हकूकधारियों को अतिक्रमणकारी की संज्ञा दी जा रही है।

पीढि़यों से केदारनाथ, चौमासी, फाटा, कालीशिला, गौंडार, चोपता, तुंगनाथ, अनसूया माता, डुमक, कलगोठ, स्यूंण, बैमरु, कल्पेश्वर, भ्यूंडार, घांघरिया, फूलों की घाटी, भविष्य बदरी आदि क्षेत्र में रह रहे मूल निवासियों को बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है। अब ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। वन विभाग की कार्रवाई का डटकर मुकाबला किया जाएगा। कहा कि मदमहेश्वर घाटी के गौंडार से चमोली के भ्यूंडार क्षेत्र तक जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। जगह-जगह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को पुलनाभ्यूंडार क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!