आस्था: मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा की तैयारियों में जुटे देवीभक्त, मंदिर समिति की बैठक हुई–

by | Aug 27, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

यात्रा से पूर्व सोनला-कंडारा-भटियाणा सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई, लिए गए कई निर्णय, 38 सालों बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी मां नैणी देवी डोली–

गोपेश्वर: उत्तरी कड़ाकोट क्षेत्र की आराध्य देवी मां नैणी देवी की डोली 17 सितंबर से दिवारा भ्रमण पर निकलेगी। माता की डोली 38 सालों बाद मंदिर से बाहर निकाली जाएगी। यह यात्रा 177 दिनों तक आयोजित होगी। मां नैणी देवी की डोली अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी। यात्रा को लेकर देवी भक्तों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक में सलाहकार समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने कहा कि सोनला-कंडारा-भटियाणा सड़क आपदा से कई जगहों पर खराब पड़ी है। उन्होंने जिलाधिकारी से यात्रा शुरू होने से पहले सड़क सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन में प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने कहा कि यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवक मंगल दल और महिला मंगल दल का पूरा सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए यात्रा पड़ावों में प्रीफेब्रिकेटेड शौचालयों का निर्माण करने और सोनला-कंडारा-भटियाणा और नारायणबगड़-परखाल-भटियाणा मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की गई। इस मौके पर चक्रधर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, दलवीर, अरविंद, विनोद, कल्पेश्वर, जगत सिंह, दिवान सिंह, उदय सिंह के साथ ही कई देवीभक्त मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!