चमोली: महिला होमगार्ड के 320 पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू, महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह–

by | Aug 28, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देखें क्या रहेगा भर्ती का शेड्यूल, एक सितंबर से शुरू होगी भर्ती, देखें भर्ती रोल नंबर वाइज–

गोपेश्वर: केवल खुराना कमांडेंट जनरल होमागार्ड्स की महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा 320 महिला होमगार्ड्स के पदों को सृजित कर दिए गए भर्ती के आदेश। जनपद चमोली की महिलाओं में इस भर्ती के लिए दिखा भारी उत्साह।

होमगार्ड्स स्थापना दिवस 6 दिसंबर 2022 के परेड के दौरान कमांडेट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल पर मुख्यमंत्री द्वारा दस जनपदों में 320 महिला होमगार्ड्स पदों के सृजन की घोषणा की गई थी | इसी क्रम में जनपद चमोली में महिला होमगार्ड्स की एक प्लाटून सर्जित की गई है। जिला कमांडेंट चमोली एसके साहू द्वारा बताया गया की प्रदेश में कुल 37,422 आवेदन आए हैं। युद्ध स्तर पर भर्ती अभियान के तहत जनपद की सुदूरवर्ती क्षेत्रों से दो हजार सात सौ चालीस (2740) महिलाओं ने आवेदन किया है, जिनकी 1-09-2023 से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर – चमोली में शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ , क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, प्रारम्भ होगी । महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1-09-2023 से अभ्यर्थियों को दिए गए अनुक्रमांक के आधार पर प्रातः 8:00 बजे से प्रतिदिन क्रमश: 300 अभ्यर्थी निम्न प्रकार अनुक्रमांक वार बुलाए गए हैं।

• दिनांक 1-09-2023 को 01 से 300

• दिनांक 02-09-2023 को 301 से 600

• दिनांक 03-09-2023 को 601 से 900

• दिनांक 04-09- 2023 को 901 से 1200

• दिनांक 05-09-2023 को 1201 से 1500

• दिनांक 06-09-2023 को 1501 से 1800

• दिनांक 07- 09- 2023 को 1801 से 2100

• दिनांक 08- 09- 2023 को 2101 से 2400

•दिनांक 09- 09- 2023 को 2401 से अंतिम तक

अभ्यर्थी को कार्यालय द्वारा प्रदान किया गया अनुक्रमांक के साथ अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी जिनका आवेदन डाक द्वारा प्राप्त हुआ है तथा निरस्त फॉर्म की सूची नाम सहित जानकारी District Commandant Chamoli के फेसबुक पेज आई डी और इंस्टाग्राम पर अपलोड तथा कार्यालय सूचना पर चस्पा कर दी गई है।

अभ्यर्थी के साथ भर्ती के दौरान कोई भी शारीरिक दुर्घटना, चोरी तथा कोई अन्य घटना होने पर विभाग की कोई जिमेदारी नहीं होगी। कोई भी अभ्यर्थी बैग, मोबाइल, तथा कोई भी खाद्य पदार्थ, भर्ती मैदान के अंदर नहीं लाएंगे।

उक्त तिथियों में लगातार वर्षा से व्यवधान उत्पन्न होता है तो अन्य तिथि निर्धारित की जाएगी|

भर्ती स्थल पर अभ्यर्थी व भर्ती में नामित कार्मिक के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति मैदान के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!