चमोली: नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार–

by | Aug 28, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

21 अगस्त को लापता हो गई थी नाबालिग युवती, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में हुआ मुकदमा–

गोपेश्वर: थाना गोपेश्वर से नाबालिग युवती को भगाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने 22 अगस्त को गोपेश्वर थाने में तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी 21 अगस्त को बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि नाबालिग को उमेश कुमार निवासी ग्राम कोल्ली बचणस्यूं जिला रुद्रप्रयाग बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस सेल की मदद से नाबालिग को श्रीनगर बस अड्डे से बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!