केदारनाथ के पीछे सुमेरु पर्वत पर हुआ हिमस्खलन, तीर्थयात्रियों में रहा कौतूहल–

by | Sep 3, 2023 | मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सुबह साढ़े सात बजे हुई घटना, बीते साल भी तीन बार हुई हिमस्खलन की घटना, यात्रियों ने घटना को मोबाइल फोन में किया कैद–

गुप्तकाशी: रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे सुमेरु पर्वत से हिमस्खलन हुआ है। हालांकि हिमस्खलन से कोई क्षति नहीं हुई है। अविलांच आने से सरस्वती नदी का जलस्तर भी नहीं बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धाम में यह सामान्य घटना है।

इस प्रकार की घटना उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर होती रहती है। बीते साल 2022 में केदारनाथ में हिमस्खलन की तीन घटनाएं हुई थी, जो सितंबर व अक्तूबर माह में हुई थी। हिमस्खलन तीर्थयात्रियों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा।

कई यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद किया है। इधर, बदरीनाथ धाम में भी कुछ माह पूर्व हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। यहां नीलकंठ पर्वत के समीप की चोटी से एवलांच आने की घटना सामने आई थी। इस घटना से ऋ​षि गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। वैज्ञानिक ऐसी घटनाओं को सामान्य बता रहे हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह चटख धूप ​खिलने से ठंड से राहत मिल रही है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, धामों के इर्द-गिर्द की पहाड़ियों से बर्फ पिघलने के बाद अब यहां हरी बुग्याल उग आई है। कई जगहों पर ब्रह्मकमल व अन्य फूल ​खिले हुए हैं। जिससे यहां का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आक​र्षित कर रहा है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!