जय मां राजराजेश्वरी इंद्रामति: आज बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली–

by | Sep 9, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

विष्णुप्रयाग में किया मां राजराजेश्वरी ने पवित्र स्नान, जोशीमठ नृसिंह मंदिर के किए दर्शन, नगर में फूल मालाओं से हुआ स्वागत–

जोशीमठ: नागपुर पट्टी के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली आज बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। शनिवार को डोली रात्रि प्रवास के लिए पांडुकेश्वर पहुंच गई है। मां राज राजेश्वरी की डोली का स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया। पांडुकेश्वर पहुंचने से पहले माता की डोली जोशीमठ में नृसिंह मंदिर के दशर्नों को भी पहुंची।

यहां डोली ने आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के साथ हीए शंकराचार्य मठ के दर्शन किए। इसके बाद डोली ने जोशीमठ बाजार में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। माता की विग्रह डोली ने विष्णुप्रयाग में अलकनंदा व धौली गंगा के संगम पर पवित्र स्नान किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को डोली अपराह्न बाद बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

सोमवार को अलकनंदा में पवित्र स्नान करने के बाद माता बदरीनाथ धाम के दर्शन करेगी। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, टीका प्रसाद खाली, भगवती रावत, सज्जन बर्तवाल, प्रो. विश्वनाथ खाली, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुज कंडारी, रविन्द्र नेगी, हिमांशु नेगी, सुधांशु नेगी, प्रीतम नेगी, अंकित नेगी, नवीन नेगी, विपिन नेगी, नागेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, पंकज नेगी, रवि रावत, प्रमोद रावत, मनीष रावत, अभिषेक रावत, ढोलववादक कमल लाल, गोविंद लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!