चमोली: नीती घाटी के गमशाली में चल रही खेल प्रतियोगिताएं हुई संपन्न–

by | Oct 18, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

कड़ाके की ठंड में भी बना रहा ​खिलाड़ियों में खेलों को लेकर उत्साह, विजेताओं को खेल विभाग ने किया पुरस्कृत–

जोशीमठ: जनपद के वाइब्रेंट विलेज में खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही पलायन को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मलारी, मेहरगांव, कोषा, गुरगुटी एवं कैलाशपुर, गमशाली आदि गांवों के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

महिला वर्ग की नीबू-चम्मच दौड़ में 23 प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी की दुर्गा देवी ने प्रथम, कलावती ने द्वितीय व सुरेशी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की तीन टांग दौड में 15 जोड़ियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी की दुर्गा व रामेश्वरी देवी ने प्रथम, हेमा व लीला देवी ने द्वितीय तथा दमयन्ती ने ऊषा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की रस्सी कूद में 19 प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी की दमयन्ती ने प्रथम, दुर्गा देवी ने द्वितीय, नोमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कुर्सी दौड में 27 प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी की दुर्गा देवी ने प्रथम, रामेश्वरी ने द्वितीय तथा लीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की रस्सा कस्सी में 03 टीमों ने प्रतिभाग कर फाइनल में ग्राम मलारी की ए टीम ने अपने ही गांव की द्वितीय टीम मलारी बी को पराजित कर महिला वर्ग की रस्सा कस्सी का खिताब अपने नाम किया। पुरूष वर्ग की कुर्सी दौड़ में 29 प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी के सतेन्द्र सिंह, पंकज व वीरेन्द्र सिंह नेे क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग की बोरा दौड़ में 24 प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्राम कोषा के नवीन रावत ने प्रथम, मलारी के पंकज राणा ने द्वितीय एवं कोषा के कुंवर सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरूष वर्ग की तीन टांग दौड में 11 जोड़ियों ने भाग लेकर ग्राम मलारी के दिनेश व राहुल राणा ने प्रथम, अकुंश व पंजक ने द्वितीय तथा कोषा के हरीश व पवन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग की रस्सा कस्सी में 03 टीमों ने प्रतिभाग कर फाइनल में ग्राम कोषा ने ग्राम मलारी को 2-0 से पराजित कर पुरूष वर्ग की रस्सा कस्सी का खिताब अपने नाम किया। पुरूष वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में 03 टीमों ने प्रतिभाग कर फाइनल मे ग्राम कोषा ने ग्राम मलारी को 3-2 से पराजित कर पुरूष वर्ग की वालीबाल का खिताब अपने नाम किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह राणा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस मौके पर मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा, खेल विभाग के सीएओ वीएस चौधरी, कमल किशोर सिंह, राकेश कुंवर, रघुनाथ बुटोला, जयदीप झिंक्वांण, कुंवर सिंह, भगत सिंह राणा, शैलेंद्र पंवार, अनिल सिंह, एनएस नेगी, उत्तम सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!