सेना और पुलिस के जवानों की कलाईयों पर बांधी राखी, अंचल अभियान की बहिनों ने निभाया फर्ज–

by | Aug 22, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments


घाट/पीपलकोटी। एकल अभियान गढवाल भाग के अंचल गोपेश्वर के घाट और पीपलकोटी में एकल की बहिनों ने सेना के जवानों और पुलिस के जवानों व अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा व लंबी उम्र की कामना की। घाट में सेना के कुरूड़ कैंप में अंचल अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, रणजीत सिंह बिष्ट, महिला समिति से चंद्रकला सती, शशि गौड़, अंचल अभियान प्रमुख नीलम नेगी, कार्यालय प्रमुख सीमा बिष्ट, संच प्रमुख रश्मि के साथ ही अभियान से जुड़े सभी आचार्य व बहिनें मौजूद थे। इधर, पीपलकोटी के पुलिस भाइयों की कलाईयों पर एकल की बहनों द्वारा जो भाई देश की रक्षा के लिए कोई भी पर्व अपने परिवार में नहीं मनाते हैं। ऐसी भाइयों के  कलाई पर एकल अभियान की बहनों द्वारा उनकी रक्षा एवं लंबी आयु के लिए रक्षा धागा बांधा गया। पूर्व अंचल अध्यक्ष  एवं वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद की भाग कार्यकारिणी के सदस्य अतुल शाह ने एकल की भूमिका रखी। इस कार्यक्रम में उपस्थित संच समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद , सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष दीदी  निरजा, संभाग महिला प्रमुख बहन रश्मि, संच प्रमुख बहन बीना, आचार्य सुमन ,अंजली, ऊषा आदि मौजूद थे। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!