चंडीगढ़ के पंचकुला में हुई पासिंग आउट परेड, बचपन से ही सेना में भर्ती होने के थे रंजना के सपने–
चमोली: बेटी रंजना को सेना की वर्दी में देख उसकी मां गुड्डी देवी भावुक हो उठी और रोने लगी। मां गुड्डी देवी ने कहा कि आज रंजना का सपना पूरा हो गया है। उसका बचपन से ही सेना में जाने का सपना था। दशोली ब्लॉक के ग्राम ठेली की रंजना रावत ने जीडी आईटीबीपी 179 कैडेट में सरवोत्तम स्थान प्राप्त करते हुए जनपद को गौरवांवित किया।
शुक्रवार को चंडीगढ़ पंचकूला में आईटीबीपी के 482 gd बैच के 179 कैडेट की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, वर्ष भर हुई ट्रेनिंग के दौरन हर क्षेत्र में अबल रही चमोली की रंजना को ओवर आल 179 कैडेट में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का अवार्ड से समानित किया गया
इस दौरान रंजना के पिता रणजीत सिंह और माता गुड्डी देवी अपनी बेटी को सेना की वर्दी में देखकर भावुक हो गए।

रंजना बताती है कि बचपन से वह देश सेवा के लिए सेना में जाने का सपना था उसे आईटीबीपी में जाने का मौका मिला खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है।
पूर्व प्रधान सुरेन्द रावत ने बताया कि रंजना की इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत वासी गर्व महसूस कर रहे है रंजना हमेशा समाजिक सांस्कृतिक ओर जन हित को लेकर समाज से जुड़ी रहती हैं सेना में शामिल हुई रंजना क्षेत्र की पहली लड़की है। जैसे ही ग्रामीणों को रंजना के सेना में भर्ती होने की सूचना मिली तो उन्होंने खुशी में मिष्ठान वितरण किया।


