पुलिस और एसडीआरएफ ने की काफी ढूंढखोज, नहीं मिला सुराग–
गौचर (चमोली)। होली पर्व पर गौचर में एक व्यक्ति अलकनंदा में नहाने के दौरान बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसकी काफी ढूंढखोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कालेश्वर में स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति के अलकनंदा में बहने की सूचना प्राप्त हुई। फोन से सूचना देने वाले व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी कि रेलवे में कार्यरत तीन लोग कालेश्वर में रेलवे ब्रिज के नीचे नदी में नहाने गए थे, जिनमें से एक व्यक्ति नहाते वक्त नदी में बह गया है। जिस पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि नदी में बहने वाले व्यक्ति की काफी ढूंढखोज की गई, लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


