निर्माणाधीन होटल की छत पर कर रहा था काम, अचानक करंट की चपेट में आया मजदूर–
गोपेश्वर 06 अप्रैल :पीपलकोटी में एक होटल की दोमंजिला भवन के निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया है। मजदूर को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में गढ़ी नामक स्थान पर एक होटल के दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को मजदूर छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान होटल के पास से गुजर रही 66 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में मो. रसूल पुत्र हसनेल निवासी बिहार आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। अन्य मजदूर उसे चमोली के पास एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। जहां पर मजदूर का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसे हाथ और पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं।


