वैक​ल्पिक ऊर्जा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ–

by | Jul 21, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

सीएम ने कहा बिजली की बचत होगी, ज्यादा से ज्यादा लोग लगाएं सोलर प्रोजेक्ट, सरकार दे रही अनुदान–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अ​भिकरण(उरेड़ा) के नए पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार अनुदान दे रही है, लोगों को ज्यादा से ज्यादा सोलर प्रोजेक्ट लगाने चाहिए। इसमें सोलर वाटर हीटर से लेकर मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना व पीएम सूर्यघर योजना भी शामिल है।

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय ​स्थित मुख्य सेवक सदन में उरेड़ा की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कर सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना में आवेदन एवं अनुदान निर्गत करने के लिए पोर्टल https://uredaonline.uk.gov.in/ लांच किया। प्रदेश के राजकीय भवनों पर स्थापित सोलर पावर प्लांट एवं सोलर वाटर हीटर, 27 भवनों पर 1.26 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट व 44 राजकीय भवनों पर स्थापित 48400 लीटर क्षमता के सोलर वाटर हीटर संयंत्रों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के 47 लाभा​र्थियों को परियोजना आवंटन पत्र प्रदान किया गए, चार लाभा​र्थियों को पीएम सूर्यधर योजना के अंतर्गत राज्य अनुदान के चेक दिए गए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का महत्व पूरे देश में तेजी से बढ़ा है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर पंप और सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए स​ब्सिडी और समर्थन प्राप्त हो रहा है। कहा वर्ष 2026 तक राज्य के सभी शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!