गुप्तकाशी। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले जा रहा है। बुधवार को तीर्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। उत्तराखंड के चारों धाम केदारनाथ ,बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में पिछले कई महिनों से लगातार बोर्ड का विरोध किया जा रहा है। बुधवार को गुप्तकाशी ,केदारनाथ और उखीमठ में तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर बोर्ड को भंग करने की मांग पुरजोर से उठाई। कहा कि धामों में पूर्व की व्यवस्था लागू की जाए। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। चेतावनी दी गई कि यदि बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो ऐसे ही आंदोलन झेलने होंगे। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में बकायदा कोविड नियमों के पालन के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। इधर, केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। केदारनाथ के हक-हकूकधारियों के गांवों में भी लोगों में बोर्ड के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि हिंदू धर्मावलंबी होने का दावा करने वाली राज्य और केंद्र की सरकारें पूंजीपतियों के दबाव में परंपराओं और धार्मिक हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। सरकार की नजर केदारनाथ के बाद अब देश के चारों धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम की जमीनों और यहां आस्थावान लोगों की ओर से अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे पर है। हिंदू धर्म के वाहक पुरोहित ब्राह्मणों को पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान के बजाय आंदोलन करने के लिये सड़कों पर आने को मजबूर किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र बोर्ड को भंग नहीं किया गया तो देश भर में आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में देश के कई प्रमुख धार्मिक संस्थाओं का समर्थन जुटाया जा रहा है। बोर्ड का सड़क से लेकर धामों और गांवों तक विरोध किया जाएगा।
मंदिरों में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान छोड़कर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर हुए ब्राह्मण, पढ़ें क्यों व्यथित हैं तीर्थ पुरोहित-
by laxmi Purohit | Jul 14, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
