राजकीय शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक हुई, कहा प्रधानाचार्य भर्ती मामले में शासन स्तर पर संशोधन होता है तो प्रवक्ताओं की पदोन्नति के लिए सेवा अहर्ता 10 वर्ष से कम हो–
पोखरी (चमोली), 09 अक्टूबर 2024 : प्रवक्ताओं ने भी प्रधानाचार्य पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने की मांग की है। साथ ही प्रवक्ताओं के लिए प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत के लिए सेवा अर्हता 10 वर्ष से कम करने की भी मांग की है।
प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में वर्ष 2016-17 में नियुक्त प्रवक्ताओं ने ऑनलाइन मीटिंग में राजकीय शिक्षक संघ की मांग का समर्थन किया। साथ ही यह भी कहा कि यदि प्रधानाचार्य भर्ती मामले में शासन स्तर पर संशोधन होता है तो प्रवक्ताओं की पदोन्नति के लिए सेवा अर्हता 10 वर्ष से कम करने की मांग रखेंगे। उनका कहना है कि यदि सहायक अध्यापक के लिए अर्हता 15 वर्ष की जाती है तो प्रवक्ताओं के लिए 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। केवीएस व नवोदय विद्यालयों में भी प्रवक्ता के लिए अर्हता आठ साल व सहायक अध्यापक के लिए 15 साल के साथ तीन साल प्रवक्ता के तौर पर सेवा अनिर्वाय है।
ऑनलाइन बैठक में रेखा पटवाल राणा, विजय रावत, विकास रावत, कमलेश सेमवाल, दीपक खंडूड़ी, केशव नौटियाल, अनूप जोशी, प्रियंका रावत, विजय सिंह रावत, अमित चौहान सहित प्रदेश के विभिन्न जगह से प्रवक्ता जुड़े रहे।


