समस्या: करवाचौथ का सामान लेने बाजार आई महिला गायब, पुलिस भी लगी ढूंढने–

by | Oct 19, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

तीन साल पहले हुई थी महिला की शादी, महिला के अभी बच्चे भी नहीं, पति गुजरात में होटल में करता है नौकरी–

रुद्रप्रयाग, 19 अक्टूबर 2024: करवाचौथ का सामान लेने सजधज कर बाजार आई महिला गायब हो गई। घरवालों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने इसकी सूचना रुद्रप्रयाग थाना पुलिस को भी दी है। बताया जा रहा है कि महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी, अभी तक उसके बच्चे भी नहीं हैं। उसका पति गुजरात में एक होटल में नौकरी करता है।

रुद्रप्रयाग के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया​ कि परिजनों की सूचना पर महिला की ढूंढखोज की जा रही है, उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मायके पक्ष से भी इस संंबंध में पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!