दुखद: अपने कमरे में मृत मिले जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के सीएमएसडाॅ. मनोज बडोनी–

by | Jun 11, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को दी सूचना, 30 जून को सेवानिवृत होने वाले थे डाॅ. बडोनी, आज अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी–

रुद्रप्रयाग, 11 जून 2025: जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डाॅ. मनोज बडोनी अपने कमरे में मृत मिले। सूचना मिलने पर जिला​धिकारी डॉ. सौरभ गहरवार सहित जनपद के आला अ​धिकारी मौके पर पहुंचे। आगामी 30 जून को डाॅ.बडोनी सेवानिवृत होने वाले थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत का कारण प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।

पिछले एक साल से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. मनोज बडोनी का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा था। मंगलवार को डॉक्टर उनके आवास पर पहुंचे थे। बताया जा रहा था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है और आवास से ही वे ऑफिस के कुछ काम भी निपटा रहे थे। रात में करीब सवा आठ बजे उन्हें फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला,

जब फोन नहीं उठा तो एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया तो वह अचेत अवस्था में विस्तर पर पड़े मिले। कर्मचारी की सूचना पर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक डॉ. बडोनी की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना है। सीएमओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि उनके परिजनों को बता दिया गया है। बुधवार को ओपीडी बंद रहेंगी।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!