मुख्यमंत्री ने 81.72 करोड़ की विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति–

by | Jul 25, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

वि​भिन्न जनपदों में विकास योजनाओं के रख-रखाव को धनरा​शि मंजूर, सीएम ने कहा पेयजल, सड़क, पुलों का होगा निर्माण–

देहरादून, 25 जुलाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वि​भिन्न योजनाओं के रख-रखाव के लिए 81.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। पेयजल योजनाओं के रख-रखाव के लिए भी 62 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। चंपावत जिले के पाटी ब्लाॅक में मल्टीलेवल पार्किंग एवं बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण कार्य के लिए 11.04 करोड़ रुपये, अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र के तहत जागेश्वर में सिंचाई पेटशालभेटाडागी (पेटशाल-बमनस्वाल-सुवाखान) मोटर मार्ग में परिवर्तन करते हुए फिर से निर्माण व सुधारीकरण, डामरीकरण के कार्य के लिए 4.66 करोड़ की धनरा​शि स्वीकृत की गई है।

यूएस नगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में चकरपुर घनसारा मार्ग के स्थानीय लेवडा नदी पर स्पान पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 2.83 करोड़, रुद्रप्रयाग के विकास खंड ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर के पास कार पार्किंग के निर्माण के लिए 1.16 करोड़, उत्तरकाशी के जानकी चट्टी के पास गंगनानी (गरम पानी) में टनल पार्किंग की डीपीआर के लिए 3.18 लाख की धनरा​​शि के लिए अनुमोदन किया है।

यूएस नगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में सरदार नगर- बाजपुर-केशोवाला-बन्नाखेडा- बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढुंगी मोटर मार्ग की लेवडा नदी पर सेतु के निर्माण के लिए अनुमोदन किया गया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!