चमोली: चमोली जनपद में यहां फटने लगी जमीन, 26 परिवारों ने छोड़े घर–

by | Aug 30, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

मुख्य बाजार के ऊपर जमीन में पड़ी बढ़ी बढ़ी दरारें हो रही चोड़ी, प्रशासन ने दस परिवारों को ​शिफ्ट किया–
चमोली, 30 अगस्त 2025: चमोली जनपद में आपदा लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। थराली के बाद देवाल ब्लॉक में बादल फटने से तबाही हुई, और अब नंदानगर घाट के मुख्य बाजार के ऊपर जमीन फटने से बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है।

यहां कभी भी पहाड़ी का हिस्सा नीचे आ सकता है। भूधंसाव तेजी से बढ़ रहा है। जमीन में बढ़ी बढ़ी दरारें पड़ गई हैं। एक मकान ध्वस्त हो गया है। जबकि पैदल रास्ते भी तहस-नहस हो गए हैं। 26 परिवारों को शुक्रवार को देर रात तहसील प्रशासन की ओर से ​शिफ्ट कर दिया गया था।

जिनमें से 16 परिवारों काे रिश्तेदारों के यहां और 10 परिवारों को राहत ​शिविर में रखा गया है। प्रभावित एरिया को खाली करवा दिया गया है।

उपजिला​धिकारी आरके पांडेय ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में मकानों का निरीक्षण किया। जमीन में पड़ी दरारें देखीं। उन्होंने प्रभावित लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

error: Content is protected !!