जायजा: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने लिया रुद्रप्रयाग और चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को जायजा–

by | Aug 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हेलीकॉप्टर से पहले रुद्रप्रयाग और उसके बाद चमोली के चेपड़ों आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा–

गोपेश्वर/रूद्रप्रयाग, 30 अगस्त 2025: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को रूद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार और चमोली जनपद के थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सांसद हेलीकॉप्टर से सबसे पहले बसुकेदार क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनसे आपदा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उनके साथ जनपद के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे।

करीब दो घंटे तक प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के बाद वे हेलीकॉप्टर से थराली क्षेत्रांतर्गत चेपड़ों में पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से उनकी सम्पत्ति के हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसके अलावा उन्होंने हेली से मोपाटा आपदा देवाल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की आपदा से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। और जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। इस दौरान विधायक भूपाल राम टम्टा के साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!