चमोली। चमोली जनपद की होनहार और मेहनती बेटी मानसी नेगी ने नई दिल्ली में आयोजित 23 राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 2021 की 20 किलोमीटर वॉकरेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मानसी की इस सफलता पर चमोली में खुशी की लहर है। मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की वॉक रेस में अपना लोह मनवा चुकी है। चमोली जिले के मजोठी गांव निवासी मानसी नेगी ने चमोली ही नहीं राज्य का नाम भी रोशन किया है। 2019 में मानसी 65 वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर की वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। तब मानसी ने 3000 मीटर वॉक रेस में 14 मिनट 34 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ग्राम मजोठी दशोली चमोली की शकुंतला देवी और स्वर्गीय लखपत सिंह नेगी की इस होनहार बेटी ने इससे पूर्व भी देश भर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
शाबास मानसी- 23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में पाया सिल्वर–
by laxmi Purohit | Sep 29, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
