13 साल की काम्या कहां है, किस हालत में है, कुछ पता नहीं चल पा रहा है, सुबह पांच बजे आया एवलांच, पढें पूरी खबर–

by | Oct 1, 2021 | चमोली, साहसिक यात्रा | 0 comments

चमोली। पर्वतारोह के लिए माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) पर गए नौ सेना के पर्वता‌रोहियों के दल में 13 साल की काम्या कार्तिकेयन भी शामिल थी। इस साहसिक यात्रा में जाने का उत्साह काम्या का सुतोल गांव में ही देखने को मिल गया था। काम्या ने गांव में स्थानीय लोगों को बताया था कि वह महिलाओं के सामने मिशाल कायम करे। पिछले साल काम्या दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (7000 मीटर) को फतह कर चुकी है। लेकिन शुक्रवार को सुबह पांच बजे माउंट त्रिशूल से करीब 500 मीटर पहले कैंप थ्री पर अचानक एवलांच आने से दल के कैंप भी तबाह हो गए हैं। घटना में दल के पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। काम्या और उसके पिता कार्तिकेयन सुंदरम कहां है, किस हालत में है, इसका किसी को भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। चमोली जनपद के वन विभाग और जिला प्रशासन को दल की ओर से पर्वतारोहण की कोई सूचना नहीं दी गई थी। जिससे वन विभाग के अधिकारियों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि दल में कौन-कौन लोग शामिल थे, उनका टूर प्रोग्राम क्या था आदि। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि घटना की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए तैयार किया गया है, गौचर में हेलीकॉप्टर को भी अलर्ट कर दिया गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से चार लोगों को माउंट त्रिशूल के पर्वतारोहण की अनुमति मिली थी। इनमें नौ सेना के कमांडर कार्तिकेयन सुंदरम, उनकी 13 वर्षीय बेटी काम्या कार्तिकेयन, निहार संदीप शौले और आदित्य गुप्ता शामिल थे। काम्या का त्रिशूल फतह करने का सपना फिलहाल अधूरा ही रह गया है। अब शनिवार को निम और भारतीय सेना का दल ट्रेकिंग और हवाई मार्ग से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेगा, उसके बाद ही हादसे की जानकारी मिल सकेगी। यह भी तभी संभव है, जब प्रभावित क्षेत्र में मौसम सामान्य होगा। 

Latest News

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...
error: Content is protected !!