चमोली: श्री गुरुराम राय प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर की वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे ​खिलाड़ी–

by | Nov 4, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

सीनियर बालक व बालिका वर्ग की दौड़ में आदित्य व प्रीति रहे प्रथम, खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन–

गोपेश्वर, 04 नवंबर 2025: गोपेश्वर के श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने खेलों में पूरे दमखम के साथ प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में आदित्य प्रथम, शिवांशु द्वितीय व कृष तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय व आरजू तृतीय रहीं।

कबड्डी प्राइमरी बालक-बालिका वर्ग में भाभा हाउस प्रथम व रामानुज व आर्यभट्ट सदन की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग खो-खो में रामानुज हाउस प्रथम व आर्यभट्ट सदन द्वितीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में रामानुज हाउस व आर्यभट्ट सदन क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक केएस राणा, आरपी पुरोहित, विरेंद्र कुमार, एनसी डिमरी, आरएस पुंडीर, किशन गैरोला, सचिन, ममता नेगी के साथ ही कई कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!