चमोली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा से सटे पुलों का किया वर्चुअली उद्घाटन–

by | Dec 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने मौके पर रिब्बन काटकर और ​शिलापट का किया उदघाटन, पुलों के निर्माण से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों व सेना की आवाजाही होगी सुगम–

चमोली, 07 दिसंबर 2025: रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र नीती घाटी में पांच पुलों (सुराईथोटा पुल, पंगती पुल, गुरकुटी पुल, गमशाली पुल और नीती पुल) का वर्चुअली उद्घाटन किया। जबकि ज्योतिर्मठ के युवा ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने रिब्बन काटकर ​शिलान्यास बोर्ड का उदघाटन किया। इन पुलों के बनने से सेना और अर्द्धसैनिक बलों की चीन सीमा पर आवाजाही काफी सुगम हो जाएगी।

रविवार को रक्षा मंत्री ने देश की 125 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में उत्तराखंड की सात परियोजनाएं शामिल रहीं, जिसमें पांच पुल चमोली जिले के हैं।

पुलों का मौके पर उद्घाटन करते हुए ब्लाॅक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने कहा कि इन पुलों के बनने से जहां नीती घाटी के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी वहीं सेना के भारी वाहन भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। कार्यक्रम में बीआरओ के अधिकारी, जवान, स्थानीय लोग और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इस दौरान नए पुलों से सेना के वाहनों की आवाजाही भी हुई।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!