चमोली: अब देवर खडोरा गांव में एक कीचन में घुसा भालू, ग्रामीणों ने मची अफरा-तफरी–

by | Dec 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज डुग्रीमैकोट में महिलाओं ने की विद्यालय के रास्ते की सफाई, झाड़ी काटी–

गोपेश्वर, 14 दिसंबर 2025: चमोली जनपद में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। दशोली विकास खंड के देवर खडोरा गांव में शनिवार रात को एक भालू कीचन में घुस गया। लोगों के शोर मचाने और एकत्रित होने पर भालू भाग गया। क्षेत्र में तीन भालू घूम रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने वन कर्मियों को खरी-खरी सुनाई। कहा कि बंदूक लेकर और एक पटाखा जलाकर वन विभाग अपना पल्ला झाड़ रहा है। भालूओं को खदेड़ने की कारगर योजना बनाई जाए। स्थानीय निवासी पपेंद्र सिंह ने बताया कि भालू की डर से महिलाएं चारापत्ती लेने भी नहीं जा पा रही हैं। लोगों में भय का माहौल है।

इधर, राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी-मेकोट में इको क्लब के सहयोग से महिला मंगल दल की महिलाओं ने विद्यालय को जाने वाले पैदल रास्ते पर सफाई अभियान चलाया। क्षेत्र में भालू की दहशत बनीं हुई है। विद्यालय में कौंज खंडरा, बेलीधार, कुजौं मेकोट, स्वींगबिजराकोट और डुंगरी गांव से छात्र-छात्राएं पैदल ही विद्यालय तक पहुंचते हैं। रास्ते में भालू के छिपे होने की डर से महिलाओं ने रास्ते से झाड़ियों का कटान किया।

प्रधानाचार्य विनीत कुमार वर्मा ने महिलाओं के स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भालू और गुलदार की दहशत से बच्चों का विद्यालय तक सुरक्षित पहुंचना भी मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने छोटे बच्चों के साथ अभिभावकों को भी आने का आह्वान किया। इस मौके पर ममंदल अध्यक्ष अमिता झिंक्वाण, ममता, बीना, अनीता, लक्ष्मी, माहेश्वरी देवी, कुसमा देवी के साथ ही क्षेत्र की कई अन्य महिलाएं मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!