चमोली: हिम क्रीड़ा स्थली औली में नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने एकत्रित किया चार क्विंटल कूड़ा–

by | Jan 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

औली घूमने आए पर्यटकों ने छोड़ा कूड़ा, अब नगर पालिका कर रही सफाई, वाहन में भरा एकत्रित किया कूड़ा–

जोशीमठ, 03 जनवरी 2026: प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली में नए साल के जश्न को मनाने पहुंचे पर्यटकों ने यहां टनों कूड़ाछोड़ दिया, नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने औली में सफाई अभियान चलाकर करीब चार क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया। जिसे वाहन में लादकर निस्तारण केंद्र तक लाया गया।

विश्व प्रसिद्ध औली में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी तादात में आए थे। अब अधिकांश पर्यटक लौट चुके हैं, लेकिन पर्यटकों ने औली की साफ और सुंदर वादियों में जहां-तहां कूड़ा फेंक दिया।

नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने जब औली में सफाई अभियान चलाया तो करीब चार क्विंटल कूड़ा एकत्रित हो गया, जिसमें ज्यादातर प्लास्टिक कचरा शामिल है। नगर पालिका परिषद ने जगह-जगह से कूड़ा एकत्रित कर वाहन में लाद दिया और उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक लाया गया।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!