जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने उप जिला मजिस्ट्रेट थराली को सौंपी जांच, तीन व्यक्तियों की हो गई थी वाहन दुर्घटना में मौत–
चमोली, 08 जनवरी 2026: देवाल तहसील के अन्तर्गत देवाल-मोपाटा मोटर मार्ग पर स्थान ग्राम मोटापा राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नलधूरा में दिनांक 11 दिसंबर 2025 की सायं लगभग 3 से 4 बजे के बीच एक निजी वाहन संख्या यूपी-15-बीई-9963 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
वाहन में 5 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है तथा 2 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए है जिनको चिकित्सालय देवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग रेफर किया गया। जिला मजिस्ट्रेट चमोली के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटीजॉच उप जिला मजिस्ट्रेट थराली द्वारा की जा रही है।
जॉचअधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट थराली पंकज भट्ट ने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील थराली को दे सकता है।


