चमोली: क्रास कंट्री में अनमोल, कृष्णा, आयुष, आरुषी व हिमांशी रही अव्वल–

by | Jan 25, 2026 | चमोली | 0 comments

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग ने आयोजित की क्रास कंट्री, उत्साहित दिखे बच्चे–

गोपेश्वर, 25 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को गोपेश्वर में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

चमोली खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रास कंट्री का शुभारंभ जीजीएचएसनैग्वाड़ की प्रधानाचार्य लता झिंक्वाण ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रास कंट्री खेल मैदान गोपेश्वर से घिंघराण मोटर मार्ग पर निर्धारित स्थल तक गई और वापस खेल मैदान में संपन्न हुई। इसमें अंडर 12 आयु बालक वर्ग की दो किमी दौड़ में जीआईसीबैरांगना के अनमोल बिष्ट व प्रतीक बिष्ट ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के अंकुश तृतीय, जीआईसीबैरांगना के प्रांजल बिष्ट व नवजोत सिंह क्रमशः चतुर्थ व पंचम स्थान पर रहे।

अंडर 14 आयु वर्ग में जीआईसीबैरांगना के कृष्णा बिष्ट प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर के नितिन कन्याल द्वितीय, जीआईसीबैरांगना के चिराग सिंह नेगी तृतीय, एसपीवीएम गोपेश्वर के कृष्णा कुमार चतुर्थ व जीआईसीबैरांगना के नवनीत सिंह पांचवें स्थान पर रहे। 17 आयु वर्ग में सुबोध विद्या मंदिर के आयुष फरस्वाण प्रथम, जीआईसी माणा- घिघंराण के तनिष्क द्वितीय, केवी गोपेश्वर के विनय फरस्वाण व अभिनव क्रमशः तृतीय व चतुर्थ और जीआईसी गोपेश्वर के आशीष सिंह पांचवें स्थान पर रहे।

बालक ओपन वर्ग पीजी कालेज गोपेश्वर के अर्जुन भारती प्रथम, जीआईसीबैरांगना के रितुल परिहार द्वितीय, गोपीनाथ फिजिकल एकेडमी के विकास, मयंक व हिमांशु राणा क्रमशः तृतीय से पचंम स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग के अंडर 14 आयु में जीआईसीबैरांगना की आरुषी नेगी प्रथम, राजूहाघुड़साल की अंजलि रावत द्वितीय, राप्रावि घुड़साल की प्रियंका तृतीय, केवी गोपेश्वर की प्रियांशी चतुर्थ व एनपीएस गोपेश्वर की सिया पंचम स्थान पर रही। अंडर 17 आयु में जीजीआईसी गोपेश्वर की हिमांशी व कोमल क्रमशः प्रथम व द्वितीय, एनपीएस गोपेश्वर की जिया तृतीय, जीजीएचएसनैग्वाड़ की वैष्णवी चतुर्थ व जीआईसी डुंग्री- मैकोट की बेबी पंचम स्थान पर रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को कोषाधिकारी राजीवकांत और सहायक कोषाधिकारी सुरेश वर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रश्मि विष्ट, सुरेश बिष्ट, केसी पंत, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, रघुनाथ बुटोला, सुनीता कठैत, बबीता रावत, जयदीप झिक्वांण, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!