चमोली: रोशनी, ललिता और सरिता देवी सर्वश्रष्ठ आशा पुरस्कार से हुई सम्मानित–

by | Feb 2, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनि​धितारेंद्र प्रसाद थपलियाल ने वितरित किया पुरस्कार, लक्ष्मी बोरा रहीं सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक–

गोपेश्वर, 02 फरवरी 2026: गोपेश्वर नगर के महादेव होटल सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्णप्रयाग ब्लॉक की रोशनी देवी को आशा कार्यकर्ता के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। थराली की ललिता देवी को द्वितीय व दशोली ब्लॉक की सरिता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि लक्ष्मी बोरा को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक का पुरस्कार दिया गया।

नगर के एक होटल में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल ने किया। उन्हाेंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ के रुप में काम कर रही हैं। आपदा से लेकर विषम भौगोलिक परिस्थितियों में आशाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान दशोली की मोनिका रौतेला, पोखरी की दीपा भंडारी, कर्णप्रयाग की सुशीला चौहान और थराली की ऊषा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फैसिलिटेटर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम संयोजक नीरजा पंवार, एसीएमओ डॉ. वैष्णव कृष्णा, डीपीएम नरेंद्र सिंह रावत, जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह रावत, क्वालिटी मैनेजर खीम सिंह, अजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!