चमाेली: सहकारिता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश–

by | Feb 27, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुयी संपन्न, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश–

गोपेश्वर, 27 फरवरी 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी एजेंडा विषयों पर स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर निर्धारित दिशा में कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनाज भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए अन्न भंडारण गोदामों की मरम्मत तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त गोदामों के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत भंडारण व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा फसल सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

बैठक में एमपैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों) की भूमिका पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गठित एमपैक्स के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल किये जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सहकारिता समितियों के माध्यम से ऋण, बीज, उर्वरक एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्रों के संचालन के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक ड्रग लाइसेंस की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जन सुविधा केंद्र, पीएम किसान समृद्धि केंद्र तथा अन्य एजेंडा बिंदुओं पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिला सहकारी अधिकारी सतबीर सिंह पंवार ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में 48 एमपैक्स कार्यरत हैं। सभी समितियों का ई-ऑडिट कार्य पूर्ण कर ई-सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। साथ ही सभी 48 एमपैक्स का पंजीकरण जन सुविधा केंद्रों में किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28 नए एमपैक्स गठन का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला सहायक निबंधक बीएस राणा, जीएम जिला सहकारी बैंक सूर्य प्रकाश सिंह, एजीएम नाबार्ड श्रेयांश जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!