सरकार और संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर हुआ मंथन, आगामी रणनीति पर भी हुई चर्चा–
हरिद्वार, 07 मार्च 2026: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए।
बैठक में आगामी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद यह बैठक आयोजित हुई। राजनीतिक दृष्टिकोण से बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक में प्रमुख रुप से मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन हुआ।


