चमोली: देवता की डर से घर से चोरी हुआ सोने का हार घर के ही आंगन में फेंका मिला–

by | Mar 22, 2026 | चमोली, चोरी | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

अन्नप्राशन समारोह में अलमारी से चोरी हो गया था सोने का हार, पुलिस थाने तक गया मामला–

पोखरी (चमोली):अन्नप्राशन समारोह के दौरान अलमारी में रखा सोने का हार चाेरी हो गया। पीड़ित परिवार ने थाना पोखरी में चोरी का मामला दर्ज किया और अपने आराध्य देवता से चोरी हुए हार को सकुशल लौटाने का आग्रह किया। सात दिन बाद रहस्यमय ढंग से सोने का हार घर के लिए आंगन में पड़ा मिला।

बता दें कि शुक्रवार को सरोड़ा निवासी देवी लाल ने फोन पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा कि 15 मार्च को उनकी पोती का अन्नप्राशनसहारोह था। कार्यक्रम के दौरान पुत्रवधू ने अपने जेवर पहने थे, भोज के बाद हार और मंगलसूत्र आलमारी में रख दिया और आलमारी बंदकर दी।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आलमारी से हार गायब मिला। परिजनों व रिश्तेदारों से जानकारी ली गई, लेकिन हार नहीं मिला। पुलिस ने तुरंत परिवार को पोखरी थाने में बुलाया और आसपास के सभी सुनार की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ नहीं मिला।

फिर पुलिस ने समारोह में आए सभी लोगों को बुलाकर पूछताछ की। कुछ लोगों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने रात्रि तक समय देते हुए अगले दिन सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने अपने देवता से भी चाेरी हुए हार को वापस दिलवाने की गुहार लगाई।

शनिवार को देवी लाल ने सुबह छह बजे फोन कर बताया कि हार उनके आंगन में पड़ा मिला है, किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को हार वहां डाल दिया। लोग भी इस रहस्यमयी घटना से अचं​भित हैं।

error: Content is protected !!