चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

by | Apr 23, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा–

बदरीनाथ, 23 अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार को विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए।इस दौरान हजारों श्रद्धांलुओं भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किये

इस दौरान जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने भी भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर श्रद्धालुओं के सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान धाम में आयोजित विशाल भंडारे में जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित सभी अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने भंडारा संचालित कर रही मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति के सेवा भाव और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत और प्रेरणा का कार्य करते हैं।

जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए आश्वासन दिया साथ ही कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यात्रा को सुखद सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के कोई असुविधा नहीं होगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!