देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां केदारनाथ से लेकर देहरादून और पीएमओ तक जोर शोर से चल रही हैं। प्रधानमंत्री का दिल्ली से केदारनाथ और संपूर्ण भ्रमण चार घंटे का रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ पहुंचने को लेकर तीर्थपुरोहितों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री केदारनाथ के दर्शन करने के साथ ही वहां पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वे आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल में स्थापित की गई मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सुबह करीब पौने आठ बजे दिल्ली से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। उनका केदारनाथ में करीब दो घंटे तक रहने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री केदारनाथ से देशवासियों को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच को पहुंचेंगे केदारनाथ, ये रहेगा कार्यक्रम, प्रशासनिक तैयारियां चाक-चौबंध–
by laxmi Purohit | Nov 2, 2021 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...
जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...
नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे-- गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई...
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

