जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

by | Oct 7, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा–

बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष में पितरों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना को लेकर बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में श्रद्धालुओं की भीड़उमड़ रही है। श्राद्धपक्ष शुरू होने के बाद से अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पिंडदान और तर्पण करा चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्राद्धपक्ष के समापन तक यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

ब्रह्मकपाल को पिंडदान और तर्पण के लिए देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और इसके बाद अन्य स्थानों पर पिंडदान की आवश्यकता नहीं रहती। इसी आस्था के चलते वर्षभर देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। श्राद्धपक्ष में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इस दौरान भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं।

ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित संजय हटवाल ने बताया कि श्राद्धपक्ष शुरू होने के बाद से अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करा चुके हैं। इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। श्राद्धपक्ष समाप्त होने तक यह संख्या एक लाख के करीब पहुंचने की संभावना है।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!